पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील पर होगी सरकार की नजर, अब प्रतिदिन भेजी जाएगी ऑनलाइन जानकारी

सरकारी स्कूलों में बनने वाले मिड-डे मील पर होगी सरकार की नजर, अब प्रतिदिन भेजी जाएगी ऑनलाइन जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डे मील से संबंधित अध्यापकों की एक बैठक गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक में जिले के सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की स्वचालित निगरानी प्रणाली के संचालन और इसके आंकड़े केंद्रीय सर्वर को भेजने को लेकर मंथन हुआ।

जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया ने कहा कि सभी इंचार्ज इस मामले में कोई कोताही न बरतें और नियमित रूप से यह सूचना विद्यालय के प्रभारी अपने मोबाइल से भेजते रहें। यह बहुत आवश्यक कार्य है, क्योंकि सूचना न भेजने की स्थिति में स्कूल का नाम और जिले का नाम पोर्टल पर अंकित हो जाता है। ऐसे में इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जो स्कूल केंद्रीय सर्वर में जानकारी नहीं देंगे, उनसे जवाब तलब भी किया गया है। उन्होंने अध्यापकों से दोपहर के भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता भी सुनिश्चित करने, खाना साफ-सफाई से बनाने तथा उसके लिए अच्छी सामग्री इस्तेमाल करने को कहा।

डीईओ ने अध्यापकों को दिए भोजन की गुणवत्ता व उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

नारनौल. डीईओ कार्यालय में मिड-डे मील इंचार्जों की बैठक को सम्बोधित करते जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया।

एमडीएम प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया की विभाग की तरफ से ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग सिस्टम से स्कूलों में दोपहर के भोजन की निगरानी रखी जा रही है जिसके अंतर्गत सभी स्कूलों को प्रतिदिन का डेटा केंद्रीय सर्वर को मोबाइल संदेश के माध्यम से भेजना अनिवार्य होता है। इस संदेश में उस दिन की छात्र संख्या और खाने खाने वाले छात्रों की संख्या की सूचना तुरंत निदेशालय को प्रेषित की जाती है।

खबरें और भी हैं...