पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जादूगर का सम्मान

अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जादूगर का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से जादूगर शिवकुमार को अपनी कला के माध्यम से अंधविश्वास तथा समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर सम्मानित किया गया। मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने कहा कि आज समाज में लोगों का विश्वास हमारा वेदों व संस्कृति को छोड़कर अंधविश्वासों पर ज्यादा हो रहा है। लोग इस अंधविश्वास में पड़कर अपना नुकसान कर बैठते हैं। उन्होंने जादूगर ने समाज को बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत तथा नशे से दूर रहने आदि के संदेश की सराहना की। कार्यक्रम में महेश शर्मा, मनीष निर्मल शास्त्री, मनोज वालिया, विकास अग्रवाल, दीपक शर्मा, विकास जांगिड, दिनेश बारी, केशव मित्तल तथा कपिल निर्मल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...