पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के निजीकरण पर जताई चिंता

शिक्षा के निजीकरण पर जताई चिंता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | शिक्षा बचाओ कमेटी के आह्वान पर नारनौल व आसपास के शिक्षाविदों की बैठक रिटायर्ड हेड मास्टर सूबेसिंह की अध्यक्षता में यादव धर्मशाला नारनौल में हुई। बैठक में शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, निजीकरण, सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर पर गहन चिंता जताई। साथ ही इन मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया।

इसके लिए एक 16 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें बिजेंद्र सिंह को कन्वीनर व सूबेसिंह को सह कन्वीनर बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सूबेसिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान लगाने के लिए जून महीने में एक कनवेंशन बुलाई जाएगी। मास्टर मूलचंद, मास्टर ओमप्रकाश, जितेंद्र एडवोकेट, सुभाष एडवोकेट, ऋषि एडवोकेट, छाजूराम थे।

खबरें और भी हैं...