पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल नहर का निर्माण कराने की मांग पर इनेलो बसपा ने दिखाई ताकत

एसवाईएल नहर का निर्माण कराने की मांग पर इनेलो-बसपा ने दिखाई ताकत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो-बसपा पार्टी ने मंगलवार एसवाईएल नहर का निर्माण करवाने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाते हुए जेल भरो आंदोलन किया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जेल जाने से पहले नई कचेहरी मैदान में सभा की, उसके बाद लघु सचिवालय जाकर गिरफ्तारी दी।

चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर का पानी दक्षिण हरियाणा की जीवन रेखा है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में नवंबर-2016 को आया था। मगर केंद्र की सरकार इसको लागू नहीं कर रही है। इनेलो पार्टी ने इसके लिए संघर्ष किया है और अब गठबंधन से इनेलो को नई ताकत मिली है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि एसवाईएल की देन नेहरू की नीति रही है। उन्होंने कभी पानी के मसले को गंभीरता से नहीं लिया। आज हालात यह है कि सतलुज, रावी, व्यास आदि नदियों का पानी जम्मू के हरिपत्तन से होकर पाकिस्तान को जाता है। यह पानी वहां तबाही मचाता है, यहां पानी आता ही नहीं है।

नारनौल. नई कचहरी मैदान में जनसभा में उपस्थित लोग। (इनसेट) में सभा में मौजूद अभय चौटाला, दुष्यंत व इनेलो बसपा के प्रादेश नेता।

ये रहे मौजूद

इनेलो के वरिष्ठ नेता कंवरसिंह कलवाड़ी, राव होशियारसिंह, विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, राजदीप फौगाट, चौधरी मूलाराम, राव बहादुर सिंह, रणवीर मंदौला, रमेश खटक, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जसवीरसिंह ढिल्लो एडवोकेट, सतबीर बड़ेसरा, महिला प्रदेश अध्यक्षा शीला भ्याण, कमलेश सैनी, सुलोचना ढिल्लो, जिला प्रवक्ता बजरंगलाल अग्रवाल, नारनौल हलका अध्यक्ष सुरेश यादव पटीकरा, अमरसिंह ब्रह्मचारी, कर्मबीर यादव, नरसिंह दायमा, नरेश शेखावत, रमेश पालड़ी, धूपसिंह बहल, रविशंकर बडग़ुर्जर, सत्यनारायण गुप्ता, रामफल कुंडू, भीम सेहरावत, बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, जिला प्रधान सुनीता वर्मा, प्रदीप अंबेडकर, बल्ली आदि थे।

खबरें और भी हैं...