लेबर कार्ड बनवाने के लिए मजदूरों को किया प्रेरित
नारनौल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मंगलवार सुबह गांव नूनी शेखपुरा मोड़ पर बनी झुग्गी-झोपड़ी में मजदूर पंजीकरण कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें अधिवक्ता महेश दीक्षित ने मजदूरों को उनके अधिकारों एवं पंजीकरण के बारे में जानकारी देते हुए लेबर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सिलाई मशीन योजना सहायता राशि 3 हजार पांच सौ रुपए बोर्ड द्वारा महिला कामगारों को दिए जाएंगे। पंजीकृत महिला कामगार कम से कम एक वर्ष की नियमित सदस्यता हो व बिल की मूल प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को औजारों के लिए आर्थिक सहायता, साइकिल, बच्चों की शिक्षा व शादी तथा मकान के निर्माण के लिए बिना ब्याज के आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।