- Hindi News
- National
- राष्ट्रीय डेंगू दिवस मच्छरों की पैदावार को रोकना है तो हर रविवार को मनाएं ड्राई डे
राष्ट्रीय डेंगू दिवस-मच्छरों की पैदावार को रोकना है तो हर रविवार को मनाएं ड्राई डे
नारनौल. डेंगू रोग से बचाव की जानकारी देते चिकित्सक।
भास्कर न्यूज | नारनौल
सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को डेंगू और मलेरिया से बचाव और अच्छी हेल्थ के टिप्स दिए।
उन्होंने डेंगू और मलेरिया समेत इस मौसम में बीमारियां कैसे फैलती हैं उनके लक्षण उनके प्रभाव और इलाज के बारे में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के सीजन में लोगों के सहयोग के कारण जिले में केवल 25 केस मलेरिया व 3 केस डेंगू के आए, जो कि पूरे हरियाणा में सबसे कम थे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य पवन भारद्वाज, जीव वैज्ञानिक शहरी स्कीम नारनौल से डॉ. परमानंद, हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश चंद शर्मा, ईश्वर सिंह, डाटा मैनेजर दिनेश कुमार उपस्थित थे।