अभियान चला स्कूल में लगाई त्रिवेणी
नारनौल | राजकीय उच्च विद्यालय डोहर कला में पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ कार्यक्रम के तहत बुधवार इस सत्र की चौथी त्रिवेणी मौलिक मुख्याध्यापक जयसिंह ने लगाई। इस मौके पर मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वाहनों की अधिकता के कारण आज वायु में प्रदूषण अधिक मात्रा में फैल चुका है। इसलिए हमें वातावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।