पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की नारनौल इकाई ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार देर शाम शहर में मशाल जुलूस निकाल कर रोष जताया।

मशाल जुलूस निकालने से पूर्व प्रदर्शनकारी बिजली निगम के सिंघाणा रोड स्थित सर्कल कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस मौके पर उपस्थित बिजली कर्मियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के सचिव किरोड़ीमल सैनी ने बताया कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व सत्ता में आने पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, आउट सोर्सिंग व ठेकेदारी पर रोक लगाने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने, जनवरी 2006 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत पेंशन देने का वायदा किया था। अब सत्ता के चार साल बीतने के बावजूद सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।

इसी रोष के चलते आज मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं मानी तो 4 जून को सीएम सिटी करनाल में पड़ाव डाला जाएगा। इस मौके पर सर्कल सचिव रामनिवास सेहलंगिया, यूनिट सचिव सुरेंद्र सैनी, राजकुमार शर्मा, सचिन शर्मा, सुरेश सैनी, बंशीधर, सत्यपाल, अर्जुन सोनी, ताराचंद सैनी, अर्पण गौड़, कमल सैनी, वासुदेव शर्मा, रमेश सैनी, वीरेंद्र, बिजेंद्र सिंह, भगवान दास, मंजीत, राजसिंह, सुंदरलाल, प्रमोद, विकास व मुकेश आदि उपस्थित थे।

नारनौल. अपनी मांगों को लेकर मसाल जुलूस निकालते बिजली कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...