पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों के निरीक्षण में जांचा वहां का शैक्षणिक माहौल

स्कूलों के निरीक्षण में जांचा वहां का शैक्षणिक माहौल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्षम हरियाणा अभियान के तहत विद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) ड. संग्राम सिंह ने अपनी टीम के साथ बुधवार नारनौल खंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. संग्राम सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवाजनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलारपुर मेहता व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी किरारोद में जाकर बच्चों का शिक्षा का लेवल जाना।

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर के कार्यवाहक प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश के शैक्षिक वातावरण के सुधारात्मक प्रयासों को सराहनीय बताया। उनके विद्यालय के रिशु पुत्र अभय सिंह के एनएमएमएस में चयन के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उनकी पहचान कर उन्हें निखारने की जरूरत है। इसलिए अध्यापक विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान व सामान्य अंग्रेजी के सेल्फ लर्निंग की तरह प्रेरित करें। उन्होंने स्टाफ को अपने स्कूल में शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल में सभी सुविधाओं सहित उच्च योग्यता प्राप्त शिक्षकों द्वारा रटने की बजाय मनोवैज्ञानिक, प्ले वे एवं सुसज्जित विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के जरिए शिक्षण अधिगम कराया जाता है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों में दाखिला लेकर अपना सर्वांगीण विकास करें।

खबरें और भी हैं...