पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राव इंद्रजीत सिंह को अभय चौटाला का जवाब इलाके के लिए इंसाफ मांगने वाले रैली ंमें एसवाईएल पर एक शब्द नहीं बोले

राव इंद्रजीत सिंह को अभय चौटाला का जवाब-इलाके के लिए इंसाफ मांगने वाले रैली ंमें एसवाईएल पर एक शब्द नहीं बोले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के गांव दौंगडा अहीर में 6 मई को जनसभा करके इनेलो और उसके नेता अभय चौटाला पर अपनी भड़ास निकालने और इनेलो ने कभी न जाने का एलान करने वाले गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह को अभय चौटाला ने 9 दिन बाद जवाब दिया। जवाब भी कहीं ओर नहीं, उसी जिले में आकर दिया, जिसे इंद्रजीत सिंह की कर्मभूमि कहा जाता है। चौटाला का कहना था कि इस इलाके के लिए इंसाफ की बात करने वाले इसकी आड़ में केवल अपना राजनीतिक आधार मजबूत करना चाहते हैं। उनका इस क्षेत्र के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

नई कचहरी मैदान में एसवाईएल नहर निर्माण के लिए इनेलो बसपा रैली में मंगलवार अभय चौटाला ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पिछले दिनों यहां एक जलसा किया था। हमें उम्मीद थी कि केन्द्रीय मंत्री इस इलाके लिए भले के लिए बात करते आए हैं तो जलसे के माध्यम से एसवाईएल नहर बनवाने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएंगे। इंसाफ की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना हरियाणा इंसाफ मंच भी बना रखा है। उसके समर्थन और सहयोग से अहीरवाल में अनेक विधायक और यहां के सांसद भी जीते है। अभयसिंह ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि राव इंद्रजीत सिंह ने जनसभा में एसवाईएल का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने उस मंच का इस्तेमाल अपनी राजनैतिक ताकत बढ़ाने के लिए किया।

दक्षिण हरियाणा के लिए पानी की बात करने वाले विधायकों को भी इनेलो नेता ने अपने निशाने पर रखते हुए उन्होंने कहा पिछले सत्र में जब मैं विधानसभा सत्र में एसवाईएल की बात कर रहा था तो हमारी पार्टी के मेवात के विधायक जाकिर हुसैन ने मेवात कैनाल में आने वाले गंदे पानी को दिखाया। उनकी इस बात के समर्थन में फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुड़गांव के सभी पार्टियों के विधायक अपनी सीट से खड़े हो गए। उन्होंने सरकार पर दबाव बनाया कि मेवात नहर में साफ पानी आना चाहिए। तब सीएम के हस्तक्षेप पर तीन सदस्य कमेटी बनाई गई। अभयसिंह ने कहा कि सदन में मैंने इसके लिए सीएम का आभार जताया।

उस समय वहां आपके जिले से नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह विधायक, ओमप्रकाश यादव, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव व दक्षिण हरियाणा के अनेक एमएलए का नाम लेकर मैंने उनसे इलाके की हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया था। मेरा कहना था कि आज पानी की बात नहीं करोगे तो चुनाव में क्या जवाब दोगे, किंतु किस डर से चुप्पी साधी रहे। उन्होंने कहा कि जब वे चुनाव में वोट मांगने आएं तो यह जरूर पूछना कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद नहर क्यों नहीं बनवाई?

सियासत

गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह को अभय चौटाला ने 9 दिन बाद दिया जवाब

खबरें और भी हैं...