हरियाणा वाल्मीकि महासभा की बैठक आयोजित
नारनौल | हरियाणा वाल्मिकी महासभा की बैठक बुधवार मोहल्ला रावका स्थित महर्षि वाल्मिकी चौपाल में हुई। इसकी अध्यक्षता महासभा के जिला प्रधान एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वाल्मिकी ने कहा कि एससी एसटी एक्ट-1989 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले दिनों दिए गए फैसले के खिलाफ भाजपा सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी में है। इसके बाद परिस्थितियां पहले की तरह सामान्य हो जाएंगी। बैठक में करतार वाल्मिकी, धर्मेंद्र वाल्मिकी, राजेश चावरिया, प्रवीण जैदिया, सुभाष चांवरिया, ललित वाल्मिकी, रोहताश सारवान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।