सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराए सरकार
नारनौल | पूर्व नगर पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर दयाल चेतीवाल ने सरकार से जल्द से जल्द बातचीत कर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की है। चेतीवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज पूरे 8 दिन हो चुके हैं। इसके चलते शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण बीमारी फैसले का अंदेशा भी बना हुआ है। इसलिए सरकार जनहित मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को जल्द समाप्त करवाए।