पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन से ठप स्कूल की बिजली सप्लाई, बच्चों को परेशानी

15 दिन से ठप स्कूल की बिजली सप्लाई, बच्चों को परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | एमडी विद्या निकेतन स्कूल दुबलाना के प्रबंधक दयानंद यादव ने बुधवार को बिजली निगम के एक्सईएन को शिकायत पत्र सौंप कर 15 दिनों से ठप पड़ी स्कूल की बिजली आपूर्ति को चालू करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से सर्वाधिक परेशानी छात्रावास में रह रहे बच्चों को हो रही है। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र में 2 मई को तेज अंधड़ आया था। इस अंधड़ में पेड़ टूट कर गिरने से स्कूल की बिजली लाइन के तार व पोल टूट गए थे। तभी से स्कूल की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...