नसीबपुर जेल में जागरूकता शिविर आज से 26 मई तक
नारनौल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल में महिला कैदियों के साथ कानूनी सेवाओं की जानकारी देने के लिए 17 से 26 मई तक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम विवेक यादव ने बताया कि 17 से 26 मई तक अधिवक्ता गिरिबाला व अनुप्रिया एवं कानूनी स्वयंसेवक रेखा कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी देंगी।