सुभाष स्टेडियम के पास गीता संकीर्तन आज
नारनौल | जियो गीता व श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा गुरूवार अधिक मास के मौके पर सुभाष स्टेडियम के पास संकीर्तन होगा। इसमें मुख्य यजमान मनोज निर्मल परिवार रहेगा। अध्यक्षता डॉ. अशोक आहूजा करेंगे। रात 8 बजे से 10 बजे चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक गायक भजनों से गीता मैया की महिमा का बखान करेंगे।