पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और व्यवस्थाएं देखीं

सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और व्यवस्थाएं देखीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | सक्षम हरियाणा अभियान के तहत विद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) डॉ. संग्राम सिंह ने अपनी टीम के साथ बुधवार को नारनौल खंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डा.संग्राम सिंह ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवाजनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलारपुर मेहता व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी किरारोद का दौरा कर बच्चों मे शिक्षा का लेवल जाना।उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर के कार्यवाहक प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश के शैक्षिक वातावरण के सुधारात्मक प्रयासों को सराहनीय बताया। उनके विद्यालय के छात्र रिशु पुत्र अभय सिंह के एनएमएमएस में चयन के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर की प्रयोगशाला भी देखी।

खबरें और भी हैं...