- Hindi News
- National
- स्कूली बच्चों ने पानी बचाने का लिया संकल्प, विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा
स्कूली बच्चों ने पानी बचाने का लिया संकल्प, विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो संगठन व सक्षम युवाओं के सहयोग से चल रहे ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के तहत बुधवार सिरोही बहाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषण, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग स्पर्धाएं करवाई गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पानी बचाने का संकल्प भी लिया।
नांगल चौधरी के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने कहा कि लगातार गिरते भू-जलस्तर के कारण हमारा जिला डार्क जोन घोषित हो चुका है। इसलिए पानी बचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि उपलब्ध जल को लंबे समय तक प्रयोग में ले सकें। जल हम सबके जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। इसलिए पानी बचाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पानी को बचाने के साथ ही उसे स्वच्छ रखना भी जरूरी है ताकि हम स्वयं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा सकें। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने भी बच्चों को पानी बचाने के विभिन्न तरीके बताए। साथ ही उन तरीकों को अपने नित्य जीवन में प्रयोग करने की सलाह दी। महक ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर, निबंध में शशि रही प्रथम पोस्टर मेकिंग में महक पहले, रक्षा दूसरे व लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही। शीतल और अंकित को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में शशि पहले, नेहा दूसरे व नवीन तीसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में शशि पहले, नेहा दूसरे व नवीन तीसरे स्थान पर रहा। इंद्रजीत ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धौलेड़ा में ग्रामीण जल संरक्षण अभियान शुरू किया जा चुका है। विभाग की टीम ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पानी की समस्या है इसलिए जल संरक्षण करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
नारनौल. पोस्टर बनाने में विजेता विधार्थी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।