- Hindi News
- National
- सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले पर शनि की दशा का नहीं पड़ता कोई प्रभाव
सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले पर शनि की दशा का नहीं पड़ता कोई प्रभाव
नारनौल | श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार रात मोहल्ला फलसा में सुंदरकांड पाठ किया गया। इसमें बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए गति प्रदान की गई। आचार्य मनीष निर्मल शास्त्री ने मुख्य यजमान विकास यादव से बाबा की ज्योति प्रज्जवलित करवाई। उसके बाद हनुमान चालीसा तथा रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें विवेक निर्मल ने जिन पर कृपा तुम्हारी उन पर कृपा करे श्रीराम जय पवन पुत्र हनुमान, मनीष निर्मल शास्त्री ने जय हो जय हो तुम्हारी हे बजरंग बली,परमानंद ने नाचे मन मोरया बजावे खड़ताल राम सियाराम, मोहन सैनी ने मेरे भोले नाथ तुम्ही भोले भंडारी आदि भजन सुनाए। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने अपने भजन के माध्यम से बेटी अंशिका को बधाई दी। मंडल के संस्थापक ज्ञानस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंगलवार को अमावस्या व शनि जयंती होने के कारण जो भी भक्त हनुमानजी के सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके ऊपर शनि की दशा का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
ओ मेरे बाबा तेरी हो रही जय-जयकार जगत में...
नारनौल. श्री श्याम मंदिर अमरपुर जौरासी में श्याम जागरण हुआ। इसमें मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सैनी, निहाल सिंह सैनी, वीरेंद्र सैनी ने श्याम बाबा की ज्योति प्रज्जवलित की। उसके बाद गणेश वंदना प्रदीप कुमार ने की। जागरण में महेंद्रगढ़ के हरिशंकर कौशिक ने ओ मेरे बाबा तेरी हो रही जय-जयकार जगत में डंका बाज रहा समेत अनेक भजन सुनाए।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर सतीश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, अमित कुमार, रमेश,अजय यादव, रामचंद्र, सुरेन्द्र, जस सिंह सैनी, कल्लूराम, महेश शर्मा, हवासिंह टहला, भारती शर्मा, निशा, पुरुषोत्तम शर्मा, दिनेश, संतोष शर्मा व मदन लाल सैनी मौजूद रहे।
नारनौल. सुंदरकांड करवाने वाले परिवार को सम्मानित करते ज्ञानस्वरूप भारद्वाज।
वीर हनुमाना अति बलवाना
नारनौल. श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार अग्रसेन कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ किया गया। इसमें आचार्य योगेश शर्मा ने मुख्य यजमान कमलेश अग्रवाल से दीप प्रज्ज्वलित करवाया। सुंदरकांड के बाद महावीर प्रसाद ने आना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में, गौतम ने वीर हनुमाना अति बलवाना भजन सुनाया। सुदेश शर्मा ने एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिए, विनोद सर्राफ ने जाने वाले एक संदेशा बालाजी को दे देना, कांशीनाथ ने मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा, नवीन बंसल ने मौज हो गई मारी मौज हो गई, नरेंद्र गर्ग ने हारे का सहारा तू है सांवरे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झुमाया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य भगवती प्रसाद शर्मा ने मुख्य यजमान को बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।