महेंद्रगढ़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के सचिव विवेक यादव के आदेशानुसार व उपमण्डल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के चेयरमैन हिमांशु सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को हरिजन बस्ती माजरा खुर्द में ‘सशक्तिकरण-एक अभियान’ कैंपेन द्वारा कैंप लगाया। इसमें मजदूरों व असंगठित कामगारों का रजिस्ट्रेशन व उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अधिवक्ता पोहप सिंह, पीएलवी सुमित्रा व वीएलई कपिल कुमार की टीम ने जानकारी दी। पोहप सिंह अधिवक्ता ने बताया कि मजदूरों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका लाभ पंजीकृत कामगार को मिल रहा है। ऐसे बच्चे जो मेडि़कल अथॉरिटी द्वारा 50% या इससे अधिक शारीरिक अथवा मानसिक रूप से अपंग को सरकार की ओर से प्रतिमाह 2 हजार की राशि दी जाती है।