पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महावीर मार्ग पर दुकानदारों ने सड़क पर किया 8 फीट तक अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी

महावीर मार्ग पर दुकानदारों ने सड़क पर किया 8 फीट तक अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन/नगर परिषद की सुस्ती एवं अनदेखी के चलते शहर के व्यस्ततम बाजार महावीर मार्ग पर दुकानदारों ने सड़क पर तख्त डाल कर कहीं 7 तो कहीं 8 फीट तक अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण के चलते यहां दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इसके चलते रोजाना इस बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों व राहगीरों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन/नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सब कुछ अपनी आंखों से देखने के बावजूद अतिक्रमण हटाने के नाम को कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में प्रशासन व नगर परिषद के प्रति भारी रोष है।

बता दें कि शहर के महावीर चौक से पुल बाजार की तरफ जाने वाले भगवान महावीर मार्ग के दोनों तरफ शहर का मुख्य बाजार स्थित है। यह बाजार शहर व्यस्ततम बाजारों की गिनती में शुमार है। यह मार्ग शहर के शहर के सिंघाणा रोड, महेंद्रगढ़ रोड व रेवाड़ी रोड को महावीर मार्ग बाजार के साथ-साथ पुल बाजार, मानक चौक, सर्राफा बाजार, गांधी बाजार, बजाजा बाजार, पनी गंज व सब्जी मंडी से जोड़ता है। इसके साथ ही इस मार्ग पर दो-तीन स्कूल भी पड़ते हैं। इसलिए इस बाजार में रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन इस बाजार में दोनों तरफ के दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे यहां खरीददारी के लिए आने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान : नगर परिषद के ईओ अभय सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल समाप्त होते ही दलबल के साथ अभियान चला कर बाजारों व मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना सामान सड़क पर न रखें। अन्यथा उनके चालान काटे जाएंगे तथा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।

नारनौल. अतिक्रमण के कारण सिकुड़ा महावीर मार्ग।

अतिक्रमण के चलते सिकुड़ा महावीर मार्ग : नगर परिषद प्रशासन के रिकार्ड के अनुसार शहर के महावीर चौक से पुल बाजार की तरफ जाने वाला भगवान महावीर मार्ग 22 से 25 फीट चौड़ा है, लेकिन इस मार्ग पर दोनों तरफ के दुकानदारों ने सड़क पर 7 से 8 फीट तक अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में अतिक्रमण के कारण यह बाजार सिकुड़ कर 6 से 8 फीट चौड़ा रह गया है। इस 6 से 8 फीट चौड़े बाजार में ग्राहकों को सड़क पर खड़े रह कर ही सामान देखना व खरीदना पड़ता है। ऐसे में इस बाजार में दो बाइक भी बराबर नहीं मिल पाती है।

सुबह से लेकर देर शाम तक लगा रहता है जाम

इस बाजार में गांव भांखरी से खरीददारी के लिए आए बजरंगलाल, ठाठ वाड़ी निवासी प्रदीप कुमार रघुनाथपुरा निवासी यशपाल, मंडलाना निवासी ओमप्रकाश व सराह बहादुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के कारण महावीर मार्ग दिन भर वन-वे रहता है। इसके चलते इस मार्ग एक-एक बाइक ही निकलती है। ऐसे में यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आजाद चौक से बाइक से चलने वाले व्यक्ति को महावीर चौक तक पहुंचने में अक्सर 40 से 50 मिनट लग जाती हैं। जबकि यह 5 से 7 मिनट का सफर है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन व नगर परिषद अतिक्रमण हटवाने को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

खबरें और भी हैं...