नारनौल | कांग्रेस लीगल सेल की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़, एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीएम जगदीश शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में तानाशाही कर रही है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। ज्ञापन में कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए कहा गया है कि बीजेपी पार्टी ने सत्ता के बल पर पूर्ण बहुमत ना होने पर भी सरकार बनाने की घोषणा करवा दी। राज्यपाल ने प्रधान सेवक व बीजेपी सरकार के दबाव में बीजेपी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिया, जबकि बीजेपी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। इस प्रकार सत्ता की चाह में बीजेपी पार्टी देश में अराजकता व भ्रष्टाचार का माहौल पैदा करने में लगे हुए हैं। इसलिए सरकार की तानाशाही पर अंकुश लगाया जाए ताकि देश की जनता को न्याय मिल सके। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, प्रदेश सचिव हरियाणा कांग्रेस लीगल सैल, प्राण खरैरा, हरीश सैनी, उपाध्यक्ष, विनय यादव, हेमन्त शर्मा, यशवीर ढिल्लो जिला सचिव, राजेश नागर सचिव कांग्रेस कमेटी, महेंद्रगढ़, राजेश सैनी, विकास यादव, सुजान यादव व अन्य अधिवक्तागण व श्याम चन्देला जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, महेंद्रगढ़ (पर्यावरण सैल) व कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस लीगल सेल ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
नारनौल. एसडीएम जगदीश शर्मा को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस लिगल सेल के सदस्य।