पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार में महिलाएं हो रही हैं सशक्त : मीना

भाजपा सरकार में महिलाएं हो रही हैं सशक्त : मीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महिला उत्थान की ओर बढ़ रहा है तथा भाजपा सरकार में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। मीना परमार शुक्रवार को नारनौल मंडल की महिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा जहां अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है, वही सरकार की योजनाएं आम जन तक पहुंचाने के लिए भी कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार महिला हितों के लिए काम कर रही है। इसलिए महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। ताकि भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय मिशन को पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ आगे बढ़ते हुए सभी योजनाओं का सही तरीके से पूरे प्रदेश में क्रियान्वयन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में न्यू हरियाणा की नींव रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...