पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल पर पंजाब को भड़काना चाहती है इनेलो, राव पर आरोप से पहले अपनी गिरेबां में झांकें : ओमप्रकाश यादव

एसवाईएल पर पंजाब को भड़काना चाहती है इनेलो, राव पर आरोप से पहले अपनी गिरेबां में झांकें : ओमप्रकाश यादव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल के भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव ने विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा गत दिवस नारनौल में एसवाईएल मुद्दे पर किए गए प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन को नाटक व ढकोसला करार दिया है। विधायक ने कहा कि अभय चौटाला एसवाईएल मुद्दे पर राव इंद्रजीत सिंह पर कोई भी आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। वे शुक्रवार को रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हमेशा एसवाईएल के मुद्दे को जोरशोर से उठाया है। जबकि इनेलो पार्टी एसवाईएल नहर में सबसे बड़ा रोड़ा बनी हुई है। इनेलो सहित पिछली सरकारें अगर इस मामले में गंभीर होती तो 12 साल तक यह रेफरेंस राष्ट्रपति के पास पेंडिंग नहीं रहता। एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो द्वारा चलाया जा रहा जेल भरो आंदोलन केवल और केवल पंजाब के लोगों को भड़काने के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश सचिव मनीष मित्तल व हंसराज चौहान, नगर परिषद चेयरपर्सन के पति संजय सैनी, नगर पार्षद हंसराज चौहान, नगर पार्षद दिनेश सैनी, नगर पार्षद कृष्ण यादव, नगर पार्षद कपिल यादव, गजेंद्र यादव, डा. सुनील कुमार व रोहताश चेयरमैन आदि भी उपस्थित थे।

नारनौल विधायक ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन को बताया ढकोसला, बोले

नारनौल. पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ओम प्रकाश यादव ।

विधानसभा में दक्षिणी हरियाणा की खिलाफत करती है इनेलो : विधायक ने कहा कि इनेलो के नेता इस क्षेत्र में आकर लोगों को एसवाईएल पर गुमराह करते हैं जबकि विधानसभा में यहां के लोगों का विरोध करते हैं। विधायक ओमप्रकाश ने पत्रकारों के समक्ष 8 मार्च 2018 के विधानसभा सेशन के अपने तथा इनेलो नेता अभय चौटाला के अभिभाषण की रिकॉर्डिड प्रतिलिपि सौंपते हुए कहा कि इसमें स्पष्ट है कि जब इस क्षेत्र का कोई विधायक एसवाईएल तो क्या हरियाणा में उपलब्ध नहरी पानी में से ही जिला महेंद्रगढ़ या दक्षिणी हरियाणा के इस सूखे क्षेत्र के हिस्सा का पानी मांगते हैं तो सबसे पहले इनेलो पार्टी के मुखिया विधानसभा में यहां के विधायकों का विरोध करते हैं।

खबरें और भी हैं...