पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन आज

पुरानी पेंशन को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में 20 मई को पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर जिले के मंत्रियों एवं विधायकों के निवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिनेश यादव ने बताया कि सरकार ने 1 जनवरी 2006 के बाद से सरकारी सेवाओं में आने वाले कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के तहत पेंशन देने संबंधी कानून लागू किया है। जो कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। क्योंकि नई पेंशन स्कीम के तहत पूरी सेवाओं के दौरान 10 प्रतिशत राशि कर्मचारी के खाते से काटी जाती है तथा 10 प्रतिशत सरकार अपनी तरफ से जमा करवाती है। जिस दिन कर्मचारी रिटायर्ड होगा, उस दिन कुल जमा राशि का 60 प्रतिशत, दूसरी किश्त में 20 प्रतिशत और तीसरी किश्त में 30 प्रतिशत राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

खबरें और भी हैं...