पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कटौती से नाराज दुकानदारों व लोगों का प्रदर्शन

बिजली कटौती से नाराज दुकानदारों व लोगों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार दोपहर से बिजली की समस्या से जूझ रहे शहर के सिंघाणा रोड के दुकानदारों एवं मोहल्ला केशव नगर के लोगों ने शुक्रवार सुबह 9 बजे हीरो-होंडा चौक पर एनएच-11 व नेशनल हाइवे नंबर-148 बी को जाम कर रोष जताया। करीब पौने घंटे लगे इस जाम में निजामपुर रोड, सिंघाणा रोड एवं रेवाड़ी रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

इस जाम में स्कूल व कालेज आ रहे सैकड़ों छात्र-छात्राएं, कर्मचारी व आमजन फंस गए। इसके चलते छात्र-छात्राएं व कर्मचारी वाहनों से उतर कर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचे। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे महावीर पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने लोगों को उनकी समस्या का तुरंत समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। जाम लगा रहे दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे शहर के अचानक बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया था। फाल्ट आने से हीरो-होंडा चौक से सिंघाणा रोड व केशव नगर की बिजली गुल हो गई थी। जिसकी शिकायत दुकानदारों ने बिजली शिकायत केंद्र पर तुरंत कर दी थी, लेकिन शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारियों ने अगले दिन सुबह 9 बजे तक बिजली सप्लाई को चालू नहीं किया। इसके चलते जहां दुकानदारों का बिजली पर आधारित छोटा-मोटा व्यवसाय ठप हो गया। वहीं मोहल्ला केशव नगर में पेयजल की किल्लत भी पैदा हो गई। सुबह 8 बजे पुन: बिजली शिकायत केंद्र पर शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली कर्मियों की इस घोर लापरवाही के विरोध में उन्हें मजबूरन आज रोड जाम करना पड़ा।

पौना घंटे लगे इस जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

सुबह 9 बजे भी बिजली कर्मचारी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने मौके पर नहीं पहुंचे तो दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने रोड जाम करने का निर्णय लिया और सैकड़ों लोग एकत्रित होकर शहर के हीरो-होंडा चौक पर पहुंचे। जहां सभी लोग सड़क के बीचों-बीच बैठ गए। इससे शहर के रेवाड़ी रोड, सिंघाणा रोड व निजामपुर रोड पर आवागमन बंद हो गया। पौने 10 बजे तक लगे इस जाम में छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम के दौरान किसी भी वाहन को आगे नहीं निकलने दिया। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए वाहन चालकों व जाम लगा रहे लोगों में हल्की झड़प भी हुई, लेकिन जाम नहीं खोला। इसके चलते छात्र-छात्राएं व कर्मचारी वाहनों से उतर पर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचे। बाद में महावीर पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों को समझा जाम खुलवाया।

नारनौल. जाम लगा रहे दुकानदारों को समझाते चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह।

अघोषित बिजली कटों से परेशान किसानों ने पावर हाउस में किया रोष प्रदर्शन

सतनाली मंडी |
बार-बार अघोषित कटों से परेशान खंड के गांव सुरेहती पिलानियां एवं सुरेहती जाखल के किसानों का धैर्य आखिरकार शुक्रवार को जवाब दे गया। उन्होंने इकट्ठे होकर बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए समस्या के समाधान की मांग की। रोष प्रकट कर रहे किसानों ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल से कम बिजली आपूर्ति मिलने एवं उसमें भी बार-बार अघोषित कटों से परेशान हैं। वे बार-बार समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने कस्बे के 132 केवीए पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन किया और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की मांग की। शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे कस्बे के पावर हाउस पर पूर्व सरपंच पथरवा दान साहब के नेतृत्व में जय सिंह, रामपाल, सतबीर, उमेद सिंह, रणवीर, विनोद, भूप सिंह, राम सिंह, कर्ण सिंह, ओंकार सिंह, जगवीर, भागमल, हरपाल, राजेन्द्र, राजकुमार, बलवान, कर्ण सिंह, जय सिंह, बलबीर, विद्यानंद व थे। मौके पर पहुंचे एसडीओ सुशील कुमार ने धरने पर बैठे किसानों आश्वासन देकर शांत किया।

खबरें और भी हैं...