पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सॉयल हेल्थ कार्ड पोर्टल पर मिलेगी खेत की मिट्टी की तासीर

सॉयल हेल्थ कार्ड पोर्टल पर मिलेगी खेत की मिट्टी की तासीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमि प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. हरिराम यादव ने बताया कि अब किसानों को उनके खेत की मिट्टी की तासीर की जानकारी सॉयल हेल्थ कार्ड पोर्टल (वेबसाइट) पर मिलेगी। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन ही किसानों को उसके खेत की हर जानकारी देने की योजना तैयार की है। ताकि किसान सही समय पर सही किस्म की खाद का प्रयोग कर सके। डाॅ. हरिराम यादव शुक्रवार को उपमंडल कृषि अधिकारी कार्यालय नारनौल में कर्मचारियों व किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मोबाइल एप का प्रशिक्षण देने के बाद उपस्थित फार्मरों को संबोधित कर रहे थे।

भूमि प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर मृदा नमूने मोबाइल एप के माध्यम से खेत में खड़े होकर लेंगे। मोबाइल एप में मौके पर ही लेटिटयूड व लांगीटयूड नंबर व अन्य जानकारी कर्मचारी को खेत में ही खड़ा होकर भरनी पड़ेगी। साथ ही किसान का नाम, पिता का नाम, गांव, जमीन का रिकार्ड, जमीन की किस्म, फसल की किस्म व उस क्षेत्र में उपलब्ध खाद की जानकारी भरी जाएगी। इसके बाद लैब में टेस्ट करने के बाद नाइट्रोजन, फासफोर्स, पोटास, जिंक, सल्फर, कॉपर, मैगजीन, मैग्निशियम, पीए व ईएच व अन्य रिजल्ट निकाले जाएंगे।

इसके बाद ये सारे रिजल्ट सोयल हेल्थ कार्ड पोर्टल पर डाले जाएंगे। यहां से किसान अपने खेत की तासीर जान सकेंगे। इस पर उन्हें कितनी खाद डालनी चाहिए उसकी सही जानकारी मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि पहले जीपीएस प्रणाली के जरिए मृदा जांच के नमूने भरे जाते थे। अब सरकार ने फैसला लिया है कि इस एप के माध्यम से सारी जानकारी फीड करके किसानों की सहूलियत के लिए इस पोर्टल पर डाली जाए। इस अवसर पर डाॅ. सतीश, डाॅ. हरिश, डाॅ. देवेंद्र व अन्य फील्ड अधिकारी मौजूद थे।

सहूलियत

पहले जीपीएस प्रणाली के जरिए भरे जाते थे मृदा जांच के नमूने

नारनौल . किसानों को प्रशिक्षित करते डॉ. हरिराम यादव ।

खबरें और भी हैं...