पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेसहारा गायों को टाटा 407 में भरने की कोशिश विफल

बेसहारा गायों को टाटा 407 में भरने की कोशिश विफल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के छोटा बड़ा तालाब के निकट बैठी बेसहारा गायों को वाहन में भरकर ले जाने की गो तस्करों की कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने गो तस्करों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वे टीम पर फायरिंग कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

शनिवार देर रात करीब एक बजे पुलिस टीम ने शहर के छोटा-बड़ा तालाब के निकट कुछ लोगों को एक टाटा 407 में वहां बैठी गायों को बैठाते देखा। इस पर पुलिस ने उन्हें ललकारा। इस पर गो तस्करों ने अपना वाहन मोहल्ला सलामपुरा की तरफ दौड़ा दिया। उनके पीछे पुलिस टीम ने भी अपनी जिप्सी लगा दी। मोहल्ला सलामपुरा में स्टेडियम के पास सड़क निर्माण कार्य होने की वजह से गो तस्करों का वाहन आगे ना जा सका। इस पर आनन फानन में गो तस्करों ने अपने वाहन को तेजी वापस मोड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिस के वाहन से उनका सामना हो गया। इस पर गो तस्करों ने अपने बचाव में पहले हवाई और बाद में पुलिस जिप्सी की तरफ फायर कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी गो तस्करों के वाहन पर फायर किए, लेकिन मोहल्ला सलामपुरा में अंधेरे का लाभ उठा गो तस्करों फरार हो गए।

पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए गो-तस्कर

बिना नंबर प्लेट के वाहन में सवार थे 7-8 तस्कर

गो-तस्करों के वाहन का पीछा कर रहे एएसआई राजकरण ने बताया उनकी संख्या करीब सात-आठ थी। मोहल्ला सलामपुरा में जब उनकी जिप्सी उनके वाहन के पास पहुंच चुकी थी और उन्होंने जैसे ही अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों को यह कहा कि पकड़ों तो अचानक तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की तरफ से की गई फायरिंग गोतस्करों के वाहन को लगी लेकिन सलामपुरा में बिजली ना होने की वजह से गोतस्कर फरार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि गोतस्करों के वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इसकी सूचना उन्होंने वीटी के माध्यम से कर दी थी लेकिन गोतस्कर संभवत: किसी कच्चे रास्ते से भागने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में नारनौल पुलिस की अन्य टीम भी मौके पर पहुंची थी तथा मौके से गोली के खोल भी बरामद किए गए हैं।

तस्करों की धरपकड़ में सहयोग की अपील : पुलिस ने शहर के आम लोगों से अपील की है कि वे गो तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम की मदद करें। पुलिस टीम रात के समय पूरी मुस्तैदी से गश्त कर रही है। एएसआई राजकरण ने बताया कि यह पुलिस गश्त का परिणाम है कि बीती रात गोतस्करों का प्रयास विफल हो गया।

मौके से गोली के खोल भी बरामद

खबरें और भी हैं...