पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेट जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर आरपीएस के 9 छात्र सम्मानित

नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर आरपीएस के 9 छात्र सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में आरपीएस डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। काॅलेज के फिजिक्स, केमेस्ट्री व गणित विषयों में कुल 9 छात्रों ने नेट जे आर एफ पास ये उपलब्धि हासिल की। काॅलेज रजिस्ट्रार डाॅ. देवेन्द्र यादव ने बताया कि अब ये विद्यार्थियों काॅलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिए योग्य होंगे तथा पीएचडी करने पर यूजीसी द्वारा 30 हजार प्रति माह छात्रवृति दी जाएगी। आरपीएस काॅलेज में एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स विषयों में पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों को नेट, जेआरएफ एवं जैम आदि की कोचिंग दी जाती है। फिजिक्स में महेश गौरव, दीपिका, गणित में निशु, जागृति, कृष्ण व सुधीर, रसायन शास्त्र में कुमारी वर्षा, सरिता व काजल काे उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। संस्थापक निर्देशक डाॅ. ओपी यादव ने सभी को सराहा। इस मौके पर निदेशक डाॅ. महेश यादव, प्रिंसिपल डाॅ. देवेन्द्र कादयान, डीन डाॅ. यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...