मोहल्ला चांदुवाड़ा में शनिवार रात को श्री श्याम आस्था मंडल नारनौल के तत्वावधान में श्याम जागरण हुआ। जागरण में भजनों के बीच-2 बाल कलाकारों सुंदर-2 झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया।
आचार्य नवीन शास्त्री ने मुख्य यजमान ललित शर्मा व रेखा शर्मा से पूजन करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मोहन सागर ने अपने ही रंग में रंग दे सांवरिया व विकास जांगिड ने अपने दिल का हाल सुनाने और श्याम बाबा तुम्हें रिझाने आया हूं, चेतन जिंदल ने लखन मेरा घायल है हनुमत जल्दी करो बूटी लाओ, तुम ना पल की देर करो लगाओ आदि भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। अनिल लक्खा ने ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम नाम रस पी ले समेत अनेक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर संजय अमन, मुकेश शास्त्री, प्रवीण, यश कुमार, महेश सोनी व हनी महता आदि गायक कलाकारों ने भी देर रात तक बाबा का गुणगान किया। जागरण में ओमप्रकाश शर्मा, शान्ति देवी, नीलम, सरला, नरेश, राजेश, अन्नु, पालाराम, रमेश, महंत कैलाश हरित, मुकेश देवी, मनोज वालिया, मीनाक्षी शर्मा, सांवरमल गोयल गुरू जी, दिनेश सोनी, सुन्दर लाल कंछल, सुरेश सोनी, त्रिलोक शर्मा, पंजाब र| स्वामी, मुकेश, आरती, स्नेहलता व बीना समेत सैकडों भक्तजन उपस्थित थे।