पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुड़ मॉर्निंग नारनौल कार्यक्रम के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

गुड़ मॉर्निंग नारनौल कार्यक्रम के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल. गुडमोर्निंग कार्यक्रम में राव बशीं सिंह पार्क में कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।

नारनौल | रोटरी क्लब के तत्वावधान में रविवार सुबह राव बंशी सिंह पार्क में गुड़ मॉर्निंग नारनौल कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के नेतृत्व में पार्क में सफाई अभियान चलाया।

इस अवसर पर संतोष यादव ने रोटरी क्लब के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ही समाज कल्याण के कार्यों में अग्रसर रहता है। पार्क में घूमने वालो के लिए वाकिंग ट्रैक, घास एवं बैठने की पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। ताकि शहर के बीचो-बीच स्थित इस पार्क में आस पास के लोग बिना किसी परेशानी के सुबह सुबह सैर इत्यादि कर सकें। साफसफाई के बाद क्लब की ओर से पार्क में योग शिविर लगाया गया। जिसमें पार्क में आने वाले व क्लब के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। क्लब के प्रधान डॉ. एमएम रावत ने बताया कि सुबह सुबह घूमने और योग इत्यादि करना हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आज के भाग दौड़ के जीवन मे हम लोग शारीरिक मेहनत से दूर होते जा रहे हैं। इसलिए मॉर्निंग वॉक और योग ही हमें बीमारियों से दूर रखने में हमारी मदद करते हैं।

इसके बाद पार्क में ही अग्रवाल नर्सिंग होम की ओर से नि:शुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में अग्रवाल नर्सिंग होम के हितेन्द्र मित्तल की देख रेख में पार्क में घूमने के लिए आने वाले तथा आस पास के घरों के 175 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. एमएम रावत, हितेंद्र मित्तल, विजय जिंदल, डॉ एमआर मक्कड़, संजय गर्ग, प्रवीण संघी, रामनारायण चौधरी, राजकुमार यादव, डॉ दिनेश गर्ग, राजकुमार चौधरी, विकास बंसल, हितेन्द्र शर्मा, गोपाल मित्तल, रेखा रावत, विधि मित्तल, निर्मल जिंदल, गीतांजलि चौधरी, नीलम चौधरी, अंजू चौधरी, संगीता शर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...