पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगता की ढाणी में विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकाला

भगता की ढाणी में विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव नूनी अव्वल स्थित भगता की ढाणी में शनिवार रात एक परिवार के लोगों ने मिलकर विवाहिता से मारपीट कर उसे रात को ही घर से निकाल दिया। इस दौरान बेटी के ससुरालियों को समझाने आए विवाहिता के पिता व भाइयों से भी मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत तक नहीं दर्ज की।

भगता की ढाणी निवासी विवाहिता ममता के पिता शिवशंकर वासी उत्तर प्रदेश ने बताया कि वे गत कई सालों से परिवार सहित गांव नांगतिहाड़ी मोड़ के पास रह कर मजदूरी करते हैं। उसने गत वर्ष मई में अपनी पुत्री ममता की शादी नूनी अव्वल की भगता की ढाणी निवासी रिंकू पुत्र ओमप्रकाश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ममता के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारपीट करते थे। शनिवार की शाम को भी ममता को रिंकू तथा उसके परिवारजनों ने बेरहमी से पीटा। इसकी जानकारी ममता ने उन्हें टेलीफोन से दी। इस पर जब वे रात के समय ममता के घर उसकी जानकारी लेने गए तो परिवारजनों ने उसके पुत्र विष्णु, गोलू तथा उसे बुरी तरह से पीटा गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुबह ममता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। इसकी शिकायत पुलिस को देनी चाही। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं लिखी तथा अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। ममता के पिता शिवशंकर ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए आरोपी ममता के पति रिंकू, ओमप्रकाश तथा उसकी सास बिमला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। महावीर पुलिस चौकी में इस संदर्भ में संपर्क किया गया तो बात नहीं हो सकी।

परिजनों ने पुलिस से की ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

खबरें और भी हैं...