पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

चोरी करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब तीन महीने पहले मंडी अटेली में दिन में ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के एक बदमाश को सीआईए नारनौल टीम ने शनिवार देर शाम रेवाड़ी स्थित धारूहेड़ा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल करने के बाद रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गत 26 फरवरी को दिन-दहाड़े चोरों ने मंडी अटेली में सिनेमा गली में मनोज पुत्र बाबूलाल घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित मकान मालिक के अनुसार चोर उनके घर से 2.80 लाख रुपए की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। इस संदर्भ में मकान मालिक ने अटेली थाने में रपट दर्ज करवाई थी। कई दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगने पर मामले को सीआईए नारनौल को सौंप दिया गया था।

सीआईए ने इस मामले में अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि मंडी अटेली में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने में जिला रेवाड़ी के गांव धवाना निवासी जगत उर्फ जगता पुत्र जयपाल भी शामिल था। इस पर सीआईए टीम आरोपियों को पकड़ने की फिराक में थी। सीआईए इंचार्ज धर्मसिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार देर शाम को सूचना मिली कि आरोपी जगत को रेवाड़ी में धारूहेड़ा चुंगी पर देखा गया है। सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज ने एएसआई हरिप्रकाश, योगेश कुमार, ऋषि, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुंदरलाल व सिपाही नफे सिंह की टीम का गठन कर आराेपी को पकड़ लिया और सीआईए थाना नारनौल ले आई। टीम ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने मंडी अटेली में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गत 26 फरवरी को चोरों ने मंडी अटेली में सिनेमा गली में मनोज पुत्र बाबूलाल घर पर की थी चोरी

खबरें और भी हैं...