पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्संग से बुरे से बुरे इंसान सुधर जाते हैं

सत्संग से बुरे से बुरे इंसान सुधर जाते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | जियो गीता श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को श्याम कॉलोनी (निकट सुभाष स्टेडियम) में गीता सत्संग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित सत्यनारायण शर्मा ने मुख्य यजमान शिव कुमार शर्मा से सपरिवार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गीता का पूजन करवाया। मास्टर शिवहरि यादव ने गणेश एवं वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मास्टर सुरेश ने गीता पाठ एवं कृष्ण कृपा अमृत पाठ किया। वहीं मयंक गर्ग ने भगवती स्तुति एवं विश्व शांति हेतु शांति सद्भावना का पाठ किया। इसके बाद भजनों का दौर चला। जिसमें रघुवीर सैनी ने सत्संग से बुरे-बुरे इंसान बदल जाते हैं, चेतन जिंदल ने पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे भजन प्रस्तुत कर भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. अशोक आहुजा ने की। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से मुख्य यजमान को स्मृति चिन्ह व गीता प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...