नारनौल | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राव निहालसिंह की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार उनके निवास पर हवन किया गया। जिसमें उनके परिजनों के अलावा समर्थकों ने भी भाग लिया। बता दें कि राव निहालसिंह जिले में एकमात्र ऐसे नेता रहे, जिन्होंने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया तथा प्रदेश में सबसे कम आयु में मंत्री बनने का भी रिकार्ड उनके नाम रहा है। वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। इस अवसर पर उनके पुत्र राव सुरेंद्र सिंह, राव देवेंद्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह के अलावा हरिसिंह, गुरदयाल नायन, पंचायत समिति सदस्य शेर सिंह, विद्या सागर व रोशनलाल भी उपस्थित थे।