हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शुक्रवार देर शाम घोषित किए गए कक्षा 10+2 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिले के निजी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों का परिणाम भी सराहनीय रहा।
कमानिया की ज्योति 96% अंक
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय की छात्रा ज्योति कुमारी पुत्री महेन्द्र सिंह ने 500 में से 479 अंक प्राप्त किए। विनिता ने 87.2 प्रतिशत, मुस्कान, प्रिया तथा सुषमा ने 81-81 प्रतिशत, तथा सुमन तथा नीतू ने 80-80 अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य सुधीर यादव ने उन्हें बधाई दी है तथा स्टाफ की मेहनत का परिणाम बताया।
वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंडालिया का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। इस वर्ष 46 विद्यार्थियों में 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सबसे अधिक दीपक पुत्र राजवीर ने 468 अंक दूसरे स्थान अंकिता दहिया सुपुत्री हनुमान ने 463 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान अंकित आशीष पुत्र महेंद्र सिंह ने 461 अंक प्राप्त किए।
श्रीराम शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बास किरारोद उमराबाद की छात्रा अंतिम पुत्री भरपूर सिंह ने 500 में से 422 अंक पाए। अंकिता पुत्री जयप्रकाश ने हिंदी विषय में 99, छात्रा अंतिम ने हिंदी विषय में 98 तथा छात्रा निशा ने 97 अंक प्राप्त किए। स्कूल डायरेक्टर अशोक कुमार यादव, प्रबंधक अमित कुमार यादव व प्राचार्य विपिन कुमार यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की प्रतिभा यादव ने विज्ञान संकाय में 500 में से 450 अंक लेकर प्रथम, कला संकाय में छात्र चिराग गुप्ता 465 अंक लेकर प्रथम, वाणिज्य संकाय में प्रीति यादव 442 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। स्कूल के चेयरमैन हितेन्द्र शर्मा व निदेशिका संगीता शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेका की छात्रा अन्जू पुत्री अजीत सिंह ने 400 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं छात्रा सरगम पुत्री रविन्द्र कुमार ने 394 अंक प्राप्त कर द्वितीय व सत्यदेव पुत्र सत्यवीर ने 383 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य भूपसिंह ने बताया कि 34 में से 4 छात्रों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। शेष सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्राचार्य आनंद स्वरूप मिश्रा ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा कोमल पुत्री ओमबीर ने 403 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। प्राचार्य ने इसके लिए बच्चों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
एसआर पब्लिक स्कूल बड़कोदा की ज्योति पुत्री सतीश कुमार ने कला संकाय में 88 प्रतिशत अंक हासिल स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। विज्ञान संकाय में पवन पुत्र हेमंत शर्मा ने 84.4 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रहे है।
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी गोद की 25 छात्राओं ने बोर्ड की मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। वहीं 29 छात्राएं प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल के प्राचार्य मानसिंह ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा अंतिम शर्मा पुत्री सुरेंद्र शर्मा ने 463 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।
एमडी विद्या निकेतन दुबलाना का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के चेयरमैन दयानंद यादव ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा खुशबू यादव ने विज्ञान में 463 अंक लेकर स्कूल में प्रथम, कला संकाय में पायल कुमारी ने 430 अंक स्कूल स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के निदेशक धर्मवीर यादव ने सभी को हार्दिक बधाई दी।
सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलूनी का विज्ञान व कला संकाय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विज्ञान संकाय में ब्रजमोहन ने 460 अंक लेकर प्रथम रहे। कला संकाय में प्रीति ने 443 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने मैरिट तथा 21 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्या रवि बाला व संचालक देवेन्द्र यादव ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
एबीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम 95 प्रतिशत रहा। 10 छात्रों ने मैरिट मे स्थान पाया। विज्ञान संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा प्रियंका सैनी ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किये। वाणिज्य संकाय का परिणाम 92 प्रतिशत परिणाम तथा आर्ट मे 93 प्रतिशत परिणाम रहा।
गुरू द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी ढाणी किरारोद के विज्ञान संकाय के 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें रीतिषा ने 437, दीपेश ने 436, अमिषा ने 424 अंक प्राप्त किए। संस्था के चेयरमैन अजय कुमार ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी।
राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर की अंजू कुमारी ने 420 अंक लेकर प्रथम स्थान,नेहा 413 अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। स्कूल सचिव कुबेर सिंह ने सभी होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
एएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के प्राचार्य भारत भूषण यादव ने बताया कि विज्ञान संकाय में पूजा ने 500 में से 452 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में निशा ने 437 अंक व कला संकाय में रितू सोनी ने 380 अंक प्राप्त कर अपने-अपने संकाय को टाॅप किया।
केएल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईस्लामपुरा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन सुभाष ने बताया कि विज्ञान संकाय में छात्र दीपक पुत्र दयाराम ने 466 अंक, पिंकी ने 457, विमला ने 453, कविता ने 451, हैप्पी पुत्र सहीपाल ने 450 अंक प्राप्त किए।
गणपति शिक्षा निकेतन भौड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की नेहा पुत्री रमेश चंद निवासी बौचडिय़ा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। संस्था के चेयरमैन डॉ. ललित यादव ने कक्षा में 50 विद्यार्थियों में 19 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत तथा शेष ने 75 प्रतिशत अंक हासिल किये।
बीकेएन स्कूल सीहमा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। मोनिका पुत्री अशोक निहालावास 470 अंक लेकर संस्था में प्रथम स्थान पर रही। निशा पुत्री धर्मबीर सीहमा ने 468 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पूजा पुत्री वीरेंद्र नांगल सिरोही ने 452 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के चेयरमैन विजय सिंह यादव व प्राचार्य राजेश यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजवंशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौचाना का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। प्राचार्य दिनेश कुमार सांखला ने बताया कि बारहवीं कक्षा में 25 विद्यार्थी थे जिनमें 8 बच्चों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। ईश्वर पुत्र ओमप्रकाश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा विनय कुमार पुत्र दिनेश कुमार, निशु पुत्री शंकरलाल ने मैरिट पाई।
आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा के 88 बच्चों में से 46 ने 80 प्रतिशत, 4 ने 90 प्रतिशत से अधिक व 78 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। आर्ट संकाय में आजू सेका 472 अंकों के साथ प्रथम व कॉमर्स में देवी सिंह प्रथम रहे।
नारनौल. अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर खुशी मनाते राजकीय कन्या व. मा. विद्यालय मंढाणा के मेधावी बच्चे।
नांगल चौधरी के ये विद्यार्थी छाए
बालाजी स्कूल के धीरज को राज्य में तीसरा स्थान
नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका के छात्र धीरज कुमार ने साईंस स्ट्रीम में 487 अंक लेकर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। संस्था के चेयरमैन रामनिवास यादव ने शनिवार मेधावी छात्र को सम्मानित किया 150 विद्यार्थी परीक्षा में अपीयर हुए थे। 52 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया।
श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका का प्रदर्शन अव्वल रहा। टॉपर विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन सम्मानित करेगा। प्राचार्य वेदपाल यादव ने बताया कि परीक्षा में 132 विद्यार्थी अपीयर हुए। जिनमें 46 को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले। आर्ट संकाय में दिग्विजय सिंह ने 415 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। कॉमर्स में योगेश कुमार ने 442 अंक तथा रीना कुमार ने साइंस स्ट्रीम में 466 अंक प्राप्त किए हैं। चेयरमैन राजपाल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 17 विद्यार्थी मैरिट में रहे। परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। संस्था के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 109 विद्यार्थियों ने बाहरवीं की परीक्षा दी। जिनमें 17 को मैरिट तथा 75 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उर्त्तीण की। वंशिका कुमारी 465 अंक लेकर संस्था का नाम रोशन किया है। उदित कुमार ने आर्ट में 451 देवेंद्र कुमार ने 423 अंक लेकर दूसरे बच्चों को परिश्रम करने की प्रेरणा दी है।
श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी के 58 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान लेकर संस्था का नाम रोशन किया है। चेयरमैन एडवोकेट अनिल मांदी ने बताया कि परीक्षा में 111 विद्यार्थी बैठे थे। आर्ट संकाय में ढाणी जाजमा की सरस्वती पुत्री हवासिंह 464 अंक पाए। कॉमर्स में नरेंद्र कुमार को 433, विज्ञान संकाय में विवेक सैनी ने 463 अंक लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया है।
मंडी अटेली के सरकारी स्कूल छाए
मंडी अटेली | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा का 12वीं का परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल का परीक्षा परिणाम अव्वल रहने पर स्कूल में मिठाईयां बांटी गई। प्राचार्य कृष्ण यादव ने बताया कि 6 छात्रों ने मैरिट व 18 प्रथम श्रेणी स्थान पर रहे। छात्रा कोमल 433 अंक लेकर स्कूल में प्रथम, कुलदीप 414, निगम 395, योगेंद्र 388,दिव्या 386 तथा ज्योति ने 471 अंक लेकर मेरिट हासिल की।कुलदीप ने गणित में 96 अंक लिये। परिणाम अव्वल आने पर गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह, तेजप्रकाश की ओर से मिठाईया बांट कर खुशी मनाई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी रूथल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा मोनिका यादव ने 440 अंक से प्रथम, अर्चना ने 437, मुस्कान ने विद्यालय में तीसरा स्थान पाया। स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने मेरिट, 25 ने प्रथम स्थान पाया।
चंपा देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली का 12 वी का परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के प्राचार्य मदनगोपाल ने बताया कि छात्रा आरती ने 438, साक्षी ने 435 व मुकेश कुमारी ने 429 अंक लेकर स्कूल में अव्वल रही। स्कूल की 13 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट प्राप्त की। स्कूल की 7 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफल रही।