पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्शल आर्ट में 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते

मार्शल आर्ट में 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | छठी अंतरराज्यीय टैगसूडो(मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते हैं। ये पदक विजेता खिलाड़ी महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कोच अशोक चौहान ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इस स्पर्धा में जिले के 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 2 खिलाड़ियों मोनिका सेन तथा प्रदुमन ने स्वर्ण पदक जीता। दिवजोत सिंह व केशव कौशिक ने रजत पदक तथा साहिल, योगेश व दमन ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को बंसीलाल पार्क में समाजसेवी हेमंत चौबे व किसान मोर्चा के जिलामंत्री सुभाष यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर ममता चौहान, संतोष बोहरा, राहुल सेन, अशोक चौहान, पवन सैनी, गोपाल बंसल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...