पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वरोजगार अपनाकर परिवार व देश की उन्नति में भागीदार बन रही महिलाएं

स्वरोजगार अपनाकर परिवार व देश की उन्नति में भागीदार बन रही महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स का शनिवार समापन हुआ। इसमें सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मेन ब्रांच नारनौल के मुख्य प्रबन्धक राधेश्याम चौधरी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि ब्यूटी दो प्रकार की होती है, एक चेहरे की तथा दूसरी विचारों की। हमें दोनों पर ही ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा की मुझे खुशी है कि आज महिलाएं स्वरोजगार को अपना रही है, तथा परिवार तथा देश की उन्नति में भागीदार बन रही है। संस्थान के निदेशक शिम्भु दयाल ने कहा कि अगर इंसान में आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय हो तो वह कठिन से कठिन कार्य को भी कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह यादव, कुलदीप सिंह, स्नेहलता शर्मा, कृष्ण कुमार कोका, सुभाष बेसरवाडिया तथा अंजू शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...