पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री वृंदावन धाम अपार जपे जा राधे राधे... पर झूमे श्रद्धालु

श्री वृंदावन धाम अपार जपे जा राधे-राधे... पर झूमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जियो गीता व श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से शुक्रवार रात अग्रसेन चौक पर कार्यक्रम किया गया। इसमें पंडित सत्यनारायण पांडे ने मुख्य यजमान नरेश अग्रवाल कारोतिया से ज्योति प्रज्जवलित करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक डॉ अशोक आहूजा ने की। गणेश वंदना के बाद गीता पाठ किया गया। रघुबीर सैनी ने ए मालिक तेरे बंदे हम, चेतन जिंदल ने मेरी झोली भर दीजिए श्याम बाबा, संजय गोयल ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, अनिल लख्खा ने मेरी मोड़ दी कलाई मेरी, सुरेश मास्टर ने गीता अमृत पीओ जीवन सुख से जियो ना घबराओ, डॉ. संतोष आहुजा ने श्री वृंदावन धाम अपार जपे जा राधे राधे एवं राधा नाम संकीर्तन किया।

खबरें और भी हैं...