नारनौल | जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सरिता गुप्ता और सचिव विवेक यादव ने शनिवार मोहल्ला खड़खड़ी स्थित कन्या अंध विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने अंधविद्यालय में उपस्थित बच्चों का हालचाल पूछा। उनके खाने पीने रहने व पढ़ाई व अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं का अवलोकन किया। डॉ. गुप्ता ने प्रधानाचार्य से पूछा कि बच्चों की पढ़ाई इत्यादि व अन्य सुविधाओं मे कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। उन्होंने अपने हाथों बच्चों को खाने की सामग्री भी वितरित की।