पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जलाया पुतला

पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जलाया पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | कर्नाटक में बीजेपी द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर महाबीर चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया। इससे पहले कार्यकर्ताओं की चितवन वाटिका में सभी भी की गई। इसको प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेन्द्र नंबरदार, अभिमन्यु राव, देवेंद्र हुडीना समेत अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए महाबीर चौक पहुंचे और वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश, दयाराम, ओपी सैनी, सुरेन्द्र नारनौलिया, नरेन्द्र शर्मा, वेदपाल, दिनेश सोनी, नंदलाल सैनी, संदीप नूनीवाल, सीताराम सर्राफ, पप्पी छक्कड़, रमेशकुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...