पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी पैटर्न पर अब तिमाही होगी सेंट जाेन की परेड 15 अगस्त की मार्च पास्ट में भाग लेगी जिले की ब्रिगेड

एनसीसी पैटर्न पर अब तिमाही होगी सेंट जाेन की परेड 15 अगस्त की मार्च पास्ट में भाग लेगी जिले की ब्रिगेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रेडक्रास सेंट जाेन शाखा के निर्देशानुसार अब पूरे हरियाणा में एनसीसी पैटर्न पर सेंट जाेन की एंबुलेंस कैडेट ब्रिगेड, एंबुलेंस ब्रिगेड तथा नर्सिंग कैडेट ब्रिगेड व नर्सिंग ब्रिगेड की तिमाही परेड होगी।

जिला रेडक्रास समिति के सचिव मनोरंजन शर्मा ने बताया कि सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के प्रांगण में एसबीएम नारनौल की 2, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की 2 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की एक ब्रिगेड की परेड करवाई गई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश, प्रवक्ता टकेचंद यादव व प्राथमिक सहायता/गृह परिचर्या के मार्गदर्शन में ब्रिगेड की परेड करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त के समारोह में जिले की ब्रिगेड मार्च पास्ट में भी भाग लेगी। परेड के समय सभी कैडेट्स को 50 रुपए प्रति कैडेट जलपान व ब्रिगेड आफिसर को 150 रुपए मानदेय भत्ता के रूप में दिया गया। इसी प्रकार भविष्य में जिले की सभी स्कूलों की ब्रिगेडों की परेड तिमाही रूप में करवाई जाएगी। इसके माध्यम से बच्चों को मार्च पास्ट, सामने का सैल्यूट तथा शारीरिक विकास के लिए योगा और ड्रिल भी करवाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य पवन कुमार, ब्रिगेड आफिसर राजेश कुमार, जगत सिंह तथा नर्सिंग डिविजन की ब्रिगेड आफिसर भी उपस्थित रही।

इसके अलावा आज मार्च पास्ट के बाद सभी प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही एसिड अटैक एक नई जिन्दगी अभियान में अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह व कानूनी स्वयंसेवक टेकचंद यादव द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष में धारा 326ए और 326बी के तहत एसिड अटैक के गुनहगारों को कम से कम 10 वर्ष और अधिक से अधिक आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को इस स्थिति में अपना साहस नहीं छोड़ना चाहिए।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के प्रांगण में कराई ब्रिगेड

नारनौल. परेड में हिस्सा लेते कैड‌ेट्स ।

खबरें और भी हैं...