पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजम नगर में 22 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

आजम नगर में 22 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव आजम नगर (सिहार) में अज्ञात कारणों के चलते रविवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने घटना बारे अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर इस संदर्भ में इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव आजम नगर निवासी विवाहिता कुमकुम रविवार देर शाम 8 बजे बाद अपने घर पर बने चौबारे में गई। रात करीब पौने 10 बजे पति राजकुमार चौबारे में पहुंचा तो कुमकुम को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी छत से नीचे आकर अपने परिजनों को दी। तब तक कुमकुम की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कागजी कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सोमवार को अस्पताल में पहुंचकर ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए।

ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि राजकुमार की कुमकुम के साथ शादी तीन साल पहले हुई थी। कुमकुम को एक सात महीने का लड़का है। कुमकुम के भाई न होने के कारण वह दीपावली के बाद से अपने पति के साथ मायके जाकर रहने लगी थी। दो दिन पहले 19 मई को वह अपने पति के साथ ससुराल आई थी। 20 मई को शाम को कुमकुम खाना बनाकर सभी परिजनों के खाना खाने के बाद अपना काम निपटा कर करीब 8 बजे अपने चौबारे में चली गई। इस दौरान उसका पति गांव में घूमने के लिए गया हुआ था। राजकुमार करीब पौने 10 बजे रात को गांव में से घूम कर अपने चौबारे में पहुंचा तो कुमकुम चुन्नी से फांसी पर लटकी हुई थी। ऐसे में विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया यह बात उनकी समझ से बाहर है। दूसरी ओर विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के बयान पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...