24 घंटे ठप रहा निजामपुर पावर हाउस, दो दर्जन से अधिक गांव रहे अंधेरे में
निजामपुर| दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम के निजामपुर स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर रविवार सायं 5 बजे से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार 20 मई को साईं 5 बजे नारनौल से आने वाली 33केवी की सप्लाई लाइन में नारनौल में ही हुडा सेक्टर में केबल खराब होने के कारण सप्लाई बंद कर दी गई थी। जिसके कारण निजामपुर 33 केवी सबस्टेशन के सभी फीडरों पर बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। बिजली निगम के सब अर्बन एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि नारनौल में हुड्डा सेक्टर में 33 केवी लाइन में खराबी आ जाने के कारण बिजली सप्लाई नहीं हो पाई है। इस पर काम चल रहा है। सोमवार रात तक बिजली बहाल हो पाएगी।