पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 हजार लोगों को दिया जाएगा योग का प्रशिक्षण

1 हजार लोगों को दिया जाएगा योग का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा आयुष विभाग द्वारा निर्देशित 21 मई से 21 जून तक जिले के एक हजार लोगों को योग का प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. अजीत सिंह ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा 4 जून तक 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर पतंजलि के योग शिक्षकों के सहयोग से पांच स्थानों महेंद्रगढ़, भड़फ, उन्नींदा, नांगल सिरोही व नूनी शेखपुरा में आरंभ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह व सायं के समय आमजन के लिए ये योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...