विधायक निवास का किया घेराव : सोमवार दोपहर करीब एक बजे हड़ताली कर्मचारी नप कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, तालाब बहादुर सिंह, नलापुर व किला रोड़ होते हुए नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने निवास पर पहुंचे। जहां सफाई कर्मचारियों ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक निवास का घेराव किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक को सौंप कर उनकी मांगों को जल्द लागू करवाने का आग्रह किया।