पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिनों में शॉर्टेज राशि को माफ नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे जेई

15 दिनों में शॉर्टेज राशि को माफ नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे जेई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन सर्कल नारनौल सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शहर के सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन को नोटिस जारी कर सभी जेई की तरफ खड़ी कुल शॉर्टेज राशि का 50 प्रतिशत माफ करने का 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि नोटिस पीरियड के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे काम छोड़ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इससे पैदा होने वाली अव्यवस्था के लिए बिजली निगम स्वयं जिम्मेदार होगा।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रधान सत्यपाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कार्यकारी अभियंता ने 3 मई को पत्र जारी कर सभी जेई के खातों में 30 जून 2017 तक खड़ी शॉर्टेज राशि का 50 प्रतिशत मार्च 2018 तक माफ करने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के दो महीने बाद भी एक्सईएन ने जेई के खातों में खड़ी शॉर्टेज राशि को माफ नहीं किया है।

जेई इस संदर्भ में कई बार कार्यकारी अभियंता को लिखित शिकायत पत्र सौंप कर शॉर्टेज राशि माफ करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते आज जेई ने कार्यकारी अभियंता को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर शॉर्टेज राशि का 50 प्रतिशत माफ करने की मांग की है। 22 मई को इसी संदर्भ में महेंद्रगढ़ के एक्सईएन को व 23 मी को अधीक्षक अभियंता को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 25 मई को टूल डाउन किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान बीरसिंह, हिम्मत सिंह, गजराज यादव, गजराज चौधरी, विजय कुमार, अनिल कुमार, दलीप व शंकरलाल मौजूद थे।

एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बिजली निगम एक्सईएन को दिया अल्टीमेटम

नारनौल. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर।

खबरें और भी हैं...