पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेटवाड़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से 35 वर्षीय चरवाहे की माैत

पेटवाड़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से 35 वर्षीय चरवाहे की माैत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटवाड़ में बीती रात आसमानी बिजली गिरने से 35 वर्षीय राजस्थान निवासी भेड़ चराने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। नारनौंद थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि पेटवाड़ में राजस्थान के लोग भेड़ों को चराने के लिए आए हुए थे। वह गांव के विष्णु शर्मा के खेत में रात को विश्राम कर रहे थे कि रात को अचानक आसमानी बिजली गिरने से राजस्थान के जैसलमेर जिला के गांव ननवाही निवासी रमजान पुत्र जमालुद्दीन बुरी तरह से झुलस गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना देने के बाद हांसी के नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों के बयान के अनुसार इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...