पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सृष्टि स्कूल में छात्रों को खसरा और रुबैला बीमारी के बारे में किया जागरूक

सृष्टि स्कूल में छात्रों को खसरा और रुबैला बीमारी के बारे में किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | गांव मोठ में स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुनिल कुमार द्वारा छात्रों को खसरा और रुबैला नामक बीमारियों से अवगत कराया। उन्होंने ने बताया कि भारत सरकार ने इस वर्ष खसरा व जर्मन खसरा के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ‘खसरा और रुबैला टीकाकरण अभियान’ की शुरुआत की है। खसरा बच्चों के लिए जानलेवा बीमारी है। रुबैला के कारण बच्चों में कई जन्मजात दोष निर्माण होते हैं। इसके साथ-साथ इन बीमारियों से बचाव के लिए एम.आर. नामक टीके के बारे में बताया जो कि इस बीमारी के बचाव में कारगर है। इसके साथ-साथ टीम ने बच्चों को दैनिक स्वास्थ्य के बारे में भी विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए।

खबरें और भी हैं...