पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विक्रम शर्मा राजथल बनें पांचवीं बार प्राइवेट स्कूल ब्लॉक प्रधान

विक्रम शर्मा राजथल बनें पांचवीं बार प्राइवेट स्कूल ब्लॉक प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | कस्बे में स्थित विश्वास हाई स्कूल में खंड के प्राइवेट स्कूलों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता माजरा के मा. बसाऊराम व कोथकलां के अमित श्योकंद ने संयुक्त रूप से की। बैठक में निजी स्कूलों की विभिन्न तरह की समस्याओं बारे विस्तार से चर्चा करते हुए प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन का ब्लॉक प्रधान चुनने बारे भी विचार विमर्श किया गया। चर्चा के चलते कमला जांगड़ा ने मा. विक्रम शर्मा राजथल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास करते हुए उन्हें प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन का ब्लॉक प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी। गौरतलब है कि मा. विक्रम शर्मा पहले भी चार बार यह जिम्मेवारी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं। बैठक में राजेश गौतम, पंकज माजरा, सुनिल चहल, अखिल भैणी, सत्यवान शर्मा, तिलकराज,मेवासिंह, रामलाल, हरिओम व्यास, जयभगवान, अनूप लोहान, मुकेश दुहन, नरेंद्र कौशिक, कर्मबीर सिंधु, राजेश, कमला जांगड़ा, अमित श्योकंद, बसाऊराम, राजेश, राजा सिंधु आदि निजी स्कूल संचालक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...