पेटवाड़ में आसमानी बिजली गिरने से युवक की माैत
नारनौंद | पेटवाड़ में बीती रात आसमानी बिजली गिरने से 35 वर्षीय राजस्थान निवासी युवक की मौत हो गई। नारनौंद थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि पेटवाड़ में राजस्थान के लोग भेड़ों को चराने के लिए आए हुए थे। वह गांव के विष्णु शर्मा के खेत में रात को विश्राम कर रहे थे कि रात को अचानक आसमानी बिजली गिरने से राजस्थान के जैसलमेर जिला के गांव ननवाही का रमजान बुरी तरह से झुलस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।